{"_id":"68697257dc23e66b1e0ae314","slug":"nd-railway-will-rejuvenate-farrukhabad-station-kannauj-news-c-214-1-knj1007-133559-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एनडी रेलवे करेगी फर्रुखाबाद स्टेशन का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एनडी रेलवे करेगी फर्रुखाबाद स्टेशन का कायाकल्प
विज्ञापन
कन्नौज। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काम कर रही देवरिया की आशुतोष इंटरप्राइजेज फर्म को रेलवे के सभी टेंडरों से टर्मिनेट कर दिया गया है। अब फर्रुखाबाद स्टेशन का कायाकल्प करने के लिए मैसेज एनडी रेलवे कंपनी को ठेका दिया गया है। वहीं कन्नौज स्टेशन के कायाकल्प के लिए अभी नाम तय नहीं किया जा सका है।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि फर्रुखाबाद और कन्नौज दोनों स्टेशनों का कायाकल्प पीएम गतिशक्ति के माध्यम से कराया जा रहा है। इसके लिए देवरिया की आशुतोष इंटरप्राइजेज फर्म को नामित किया गया था। 11 जनवरी की दोपहर बाद निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लिंटर अचानक भरभरा कर ढह गया था। हादसे में 26 मजदूर घायल हो गए थे। रेलवे की उच्चस्तरीय जांच समिति ने इस कंपनी को हटाने की सिफारिश की थी।
वहीं पीएम गतिशक्ति के अधिशासी अभियंता विपुल माथुर ने जीआरपी फर्रुखाबाद थाने में कार्यदायी संस्था के ठेकेदार रामविलास राय, शटरिंग ठेकेदार मोहम्मद हनीफ तथा सिविल इंजीनियर सूरज प्रकाश मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें विवेचनाधिकारी दीपक त्रिवेदी ने चार्जशीट भी रेलवे कोर्ट में दाखिल कर दी है। इसके बाद आशुतोष इंटरप्राइजेज को रेलवे के सभी टेंडरों से टर्मिनेट कर दिया गया है और फर्रुखाबाद में मैसेज एनडी रेलवे एजेंसी को काम सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही कन्नौज रेलवे स्टेशन के लिए नई एजेंसी को नामित कर उसे काम सौंप दिया जाएगा।