फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   national seminar report will be sent to the Ministry of Health

स्वास्थ्य मंत्रालय भेजी जाएगी राष्ट्रीय सेमिनार की रिपोर्ट

Sat, 09 Apr 2016 11:55 PM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Sat, 09 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
national seminar report will be sent to the Ministry of Health
हेल्‍थ्‍ा क्राइम - फोटो : Desk
राजकीय मेडिकल कालेज में चल रहे राष्ट्रीय सेमिनार का शनिवार शाम भव्य समापन हुआ। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रखी गई रिसर्च रिपोर्ट को मेडिकल कालेज प्रशासन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को भेजेगा। सेमिनार में प्रथम स्थान पाने वाली आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा मेडिकल कालेज की डा.एस संध्यारानी को फेलोशिप के लिए चुना गया। दूसरा स्थान सफदरगंज अस्पताल नई दिल्ली की डा.स्नेहा कुमारी व तीसरा स्थान डा.अदिति सिंह नई दिल्ली को दिया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सेमिनार एडोल्कान 2016 के समापन मौके पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डा.वीएन त्रिपाठी, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा.डीएस मारतोलिया व पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, वरिष्ठ सपा नेता नीरज द्विवेदी व जिला महासचिव संजय दुबे ने मेहमान चिकित्सकों को शाल प्रशस्ति पत्र व इत्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीजीएमई ने कहा कि इस राष्ट्रीय सेमिनार से कन्नौज मेडिकल कालेज को एक नई पहचान मिली है।
विज्ञापन


यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा टीन ऐज ग्रुप पर दिए गए व्याख्यान व उनकी रिसर्च रिपोर्ट भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी जा रही है। मेडिकल कालेज की ओर से प्रथम स्थान पाने वाले चिकित्सक को कन्नौज मेडिकल कालेज की ओर से उनके रिसर्च में सहयोग के लिए फेलोशिप प्रदान की जाएगी। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने इस मौके पर कहा कि किशोरावस्था तनाव व तूफान की दशा होती है। यही समय है कि उन्हें सही ऊर्जा व अच्छी जानकारियां दीं जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वे अवसाद की स्थिति में सुसाइड करने जैसी घटनाओं को नजरंदाज करें। सेमिनार में मेडिकल कालेज के सर्जन डा.इशरत अली अंसारी, रेडियोलाइजिस्ट डा.नरेश यादव, डा.अर्शिया, डा.मधुलिका यादव, डा.तनु मिड्ढा, डा.संजीव त्रिपाठी, डा.एसके वर्मन, डा.वीरेंद्र कुशवाहा, डा.डाली रस्तोगी, डा.प्रदीप खार्या, डा.नरेंद्र तिवारी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed