फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nalakoop kanekshan karaane ke naam par ek laakh thage

नलकूप कनेक्शन कराने के नाम पर एक लाख ठगे

Sat, 29 Feb 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
nalakoop kanekshan karaane ke naam par ek laakh thage
कन्नौज। निजी नलकूप का कनेक्शन कराने के नाम पर दो किसानों से जालसाज ने एक लाख रुपये ठग लिए। फर्जी आदेश भी थमा दिए। किसानों ने जांच कराई तो कनेक्शन आदेश फर्जी होने की जानकारी हुई। अब किसान संबंधित जालसाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव कपूरपुर्वा निवासी विजय नारायन सिंह पुत्र मलिखान सिंह व तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के उमरावपुर्वा निवासी संजय सिंह पुत्र रामपाल सिंह ने कुछ माह पहले निजी नलकूप का कनेक्शन लेने के लिए बिजली विभाग में जानकारी की। इसी बीच इन किसानों की मुलाकात कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी जालसाज से हो गई। जालसाज ने इन्हें फंसा कर निजी नलकूप का कनेक्शन 50-50 हजार रुपये में कराने की बात कही। किसानों ने जालसाज को रकम दे दी। तीन माह तक जालसाज यह कहता रहा कि कनेक्शन की प्रक्रिया चल रही है। इससे दोनों किसान शांत रहे।
विज्ञापन

जनवरी माह में उसने निजी नलकूप कनेक्शन का लाइन आदेश किसानों को सौंप दिया। उसने कहा कि वह किसी ठेकेदार से लाइन बनवा लें। आदेश मिलने के बाद विजय नारायन ने जांच कराई तो मामला खुलकर सामने आ गया। आदेश में कई गलतियां थीं। फर्जी तरीके से बनाए गए आदेश में एक्सईएन शादाब अहमद के हस्ताक्षर समेत कई विषय सही लिखे थे। जालसाज ने आदेश संख्या व जमानत धनराशि में चूक कर दी। कनेक्शन संख्या फर्जी डाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जमानत धनराशि 3900 रुपये के स्थान पर एक आदेश में 42 हजार तो दूसरे में 46 हजार रुपये दर्ज थी। दोनों किसानों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बहाना बनाकर जालसाज को बिजली कार्यालय बुलाया। यहां उसे पकड़ कर एक्सईएन के सामने पेश किया। इस मामले में बिजली विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एक्सईएन ने कहा कि वह थाने में संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed