{"_id":"63de9aaa6faa5a32345fe77f","slug":"na-kannauj-news-c-12-1-66846-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: किसान के हत्यारोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: किसान के हत्यारोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-13 दिन पूर्व किसान की कुल्हाड़ी से गला काटकर की थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सौरिख। रंजिश में किसान की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या के फरार मुख्य आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हत्याकांड के बाद से आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
सौरिख थाना के राजापुर गांव निवासी किसान रामपाल (60) 22 जनवरी की सुबह साइकिल से ईशन नदी की ओर जा रहा था। इस दौरान रंजिश में गांव में रहने वाले रजत और पिता सुरजीत ने रास्ता घेरकर कुल्हाड़ी से रामपाल की गला काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना के बाद सुरजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि रजत फरार चल रहा था। शनिवार को रजत ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने कुल्हाड़ी पहले ही बरामद कर ली थी। आरोपी रजत को कोर्ट से जेल भेज दिया गया।