{"_id":"63de9c8c62b1296946761191","slug":"na-kannauj-news-c-12-1-66130-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पैमाइश न होने पर किसान फंदा बनाकर लटका, दौड़े अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पैमाइश न होने पर किसान फंदा बनाकर लटका, दौड़े अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों ने दिया समस्या दूर कराने का आश्वासन, तब उतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने आए किसान ने पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। किसी तरह समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा गया। उसकी शिकायत है कि वह सात-आठ साल से खेत की नाप कराने के लिए परेशान है। उसकी बात कहीं सुनी नहीं जा रही है। हालांकि अफसरों ने उसकी समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है।
शनिवार दोपहर दो बजे सदर तहसील में तब हड़कंप मच गया, जब वहां लगे एक पेड़ पर एक किसान चढ़ गया और जान देने का प्रयास किया। बताया गया कि तहसील सदर क्षेत्र के गांव बद्धापुर्वा कंदरौली निवासी करीब 42 वर्षीय नंदकिशोर जमीन की समस्या को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंचा था। उसके बाद वह तहसील परिसर में ही बने भूलेख और तहसीलदार के आवास के पास पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। यह देखकर वहां अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही अधिकारी बाहर आ गए। तब तक नंदकिशोर ने रस्सी को पेड़ में बांध दिया और अपने गले में फंदा डाल लिया। अधिकारियों ने समस्या निराकरण का आश्वासन दिया। तब वह नीचे उतरा। बाद में उसे पुलिस हिरासत में दे दिया गया। आश्वासन देने के बाद उसे छोड़ भी दिया गया। उधर, अधिकारी छवि धूमिल होने को लेकर यह जानकारी जुटाने में लगे हैं कि आखिर किसने नंदकिशोर को समझा-बुझाकर भेजा था।
-- -- -- -- -- -- -- -
पीड़ित की सुनिए
नंदकिशोर ने बताया कि सात-आठ सालों से वह परेशान है। सभी के खेतों की नाप हो रही है, पर उसके खेत की नाप नहीं हो रही है। मेरा खेत भी कम है और मेरे ही खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया जाता है। खेत नप जाए तो सही है। एसडीएम ने खेत नापने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
दूर की जाएगी किसान की समस्या
प्रार्थना पत्र देने के बाद नंदकिशोर लेखपाल से मिला। उसके बाद तहसील परिसर में ही रहा। प्रथम दृष्टया लगता है कि किसी ने उसे समझा-बुझाकर भेजा था। जैकेट के अंदर ही प्लास्टिक की रस्सी छिपाकर लाया था। मामले की जांच कराई जाएगी कि ग्रामीण को उकसाने के पीछे कौन लोग हैं। साथ ही जमीन की समस्या समाधान का भी प्रयास होगा।
पवन मीना, एसडीएम सदर (आईएएस)
-- -- -- -- -- -- --