फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mourning after the accident, stoves did not burn even on the second day.

Kannauj News: हादसे के बाद मातम, दूसरे दिन भी नहीं जले चूल्हे

Tue, 14 Apr 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 14 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Mourning after the accident, stoves did not burn even on the second day.
फोटो:36: कन्हैयालाल के घर पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : पयागपुर के सहसरावां गांव में मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।
छिबरामऊ। तालग्राम सड़क स्थित भाउलपुर तिराहे पर कोयला लदे अनियंत्रित ट्रक के दुकान पर पलटने से हुई वृद्ध व छात्रा की मौत हो गई थी। दो लोगों की मौत के बाद दूसरे दिन भी दोनों गांवों में मातम पसरा रहा। दोनों घरों में चूल्हा नहीं जला। गांव के लोगों ने ढांढस बंधाने के साथ ही मृतकों के परिजनों के भोजन का इंतजाम किया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब आठ बजे तालग्राम से छिबरामऊ की तरफ जा रहा कोयले से लदा कंटेनर भाउलपुर तिराहे पर पलट गया था। हादसे में भाउलपुर निवासी कन्हैयालाल गुप्ता (74) व दुर्गा नगला निवासी हाईस्कूल की छात्रा अंशिका (14) की मौत हो गई थी। साथ ही बूंचपुर निवासी सोनू (20), उसका चचेरा भाई अंकित (23), भाउलपुर निवासी अमित (31) व आदर्श (18) घायल हुए थे। अंशिका के पिता राजू खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, बेटी के इंतजार में अब भी घर के बाहर बैठे नजर आए। वहीं, मां पान कुमारी घटना के बाद से सदमे में हैं। स्थानीय निवासी पप्पू बाथम ने बताया कि अंशिका पढ़ाई में बेहद तेज थी और जिले में टॉप करने का सपना देख रही थी। वहीं, कन्हैयालाल के परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके छोटे बेटे रूमित ने बताया कि पिता की मौत के साथ ही हादसे में दुकान पूरी तरह नष्ट हो गई, उनका व्यापार भी खत्म हो गया। परिवार के सामने अब आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। घटना के दूसरे दिन कन्हैयालाल के घर पर सन्नाटा पसरा रहा और परिजन गहरे शोक में डूबे दिखे।
विज्ञापन



सड़क व पटरी के बीच गहराई बनी हादसे का कारण



भाउलपुर चौराहे पर मोड़ होने के साथ ही सड़क पटरी से काफी ऊंची है। ऐसे में सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में चालक ने कंटेनर को सड़क से नीचे उतार दिया। सड़क और पटरी के बीच काफी गहराई होने के कारण तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया, इससे कन्हैयालाल गुप्ता व अंशिका कश्यप की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। तालग्राम सड़क पर बसे ग्रामों के लोगों की मानें तो आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे व नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले तालग्राम सड़क के चौड़ीकरण की मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। साथी पिछले कई सालों से सड़क की मरम्मत न होने के कारण कई जगहों पर जानलेवा गड्ढे बन गए हैं, जिनके कारण आए दिन हादसे घटित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कन्हैयालाल के बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट



कन्हैयालाल गुप्ता के बेटे अमित ने बताया कि करीब 8.30 बजे वह दुकान खोल रहा था। दुकान के बाहर कुछ लोग खड़े थे और कुछ सौदा ले रहे थे। तभी अचानक तालग्राम की तरफ से आ रहा कंटेनर चालक की लापरवाही के कारण उसकी व रामनरेश पाल की दुकान पर पलट गया। हादसे में पिता व छात्रा अंशिका की मौत हो गई। हादसे में दुकान के पास खड़ी दो बाइकें व एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि कंटेनर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed