फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mother- in-law was injured by hitting him with sticks Dndo

सास बहू को लाठी डंडो से पीटकर घायल किया

Wed, 16 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 16 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mother- in-law was injured by hitting him with sticks Dndo
 सिकन्दरपुर क्षेत्र के अन्तर्गत गांव मदारपुर में कुछ लोगों ने घर में घुसकर सास बहू को लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिया। बचाने दौड़ी बेटी को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। कोतवाली पहुंचकर सास बहू ने पुलिस को घटना की तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



 गांव मदारपुर निवासी रामदेवी पत्नी रामेन्द्र ने बताया कि वह सुबह अपने घर में नहा रही थी उसी वक्त उसके परिवार के कुछ लोग जो कि झगड़ालू और दबंग किस्म के है घर में घुस आए और उसे पीटने लगे तथा कपड़े भी फाड़ दिए। बचाने आई सास को भी पीट दिया।
विज्ञापन


जब हम लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो इन लोगों ने लाठियों से हम दोनों को पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर उसकी बेटी भी आ गई तो इन हमलावरों ने उसे भी पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि यह लोग झगड़ालू किस्म के है और अक्सर उनके परिवार को डराते धमकाते रहते है यही नहीं जान से मारने की भी धमकी देते है। सास बहू ने कोतवाली पुलिस से इन हमलावरों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

 पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed