फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   morcha bandee kee thee taiyaaree, chhaton par mile eent,patthar ke dher

मोर्चा बंदी की थी तैयारी, छतों पर मिले ईंट,पत्थर के ढेर

Fri, 03 Apr 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
morcha bandee kee thee taiyaaree, chhaton par mile eent,patthar ke dher
कन्नौज के कागजियाना मोहल्ले में इसी मकान से पहले चले थे ईंट-पत्थर। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के कागजियाना मोहल्ले में घर में सामूहिक नमाज से रोकने पर पुलिस टीम पर किए गए हमले के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में मकानों की छतों तक पहुंची तो दंग रह गई। छतों पर ईंट, पत्थरों का ढेर लगा मिला। इससे पुलिस मान रही है कि लोगों ने मोर्चे की तैयारियां कर रखी थीं। उन्हें पता था कि संकरी गलियों में छतों से ईंट, पत्थर बरसाए जाते हैं तो किसी का भी बचकर निकलना मुश्किल होगा। घटना के पीछे सोची समझी रणनीति मानी जा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद जिला प्रशासन हर मोर्चे पर सतर्कता बरत रहा था। डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह निगरानी में लगे थे। गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सीएम ने जुमे की नमाज पर सक्रियता बरतने के साथ आगाह किया था कि लोग घरों की छतों या फिर मकान के भीतर नमाज अदा कर सकते हैं। डीएम और एसपी सुबह से सक्रिय रहे। कागजियाना मोहल्ले में साबिर के मकान में लोगों की भीड़ जुटने की भनक पुलिस को नहीं लग सकी। खुफिया को जानकारी हुई तब तक देर हो चुकी थी। लोग साबिर के मकान में जुट चुके थे।
विज्ञापन

घटना के बाद लोगों के मकानों की छतों से ईंट, पत्थर बरसाने से अधिकारियों को जमीनी हकीकत पता चल गई। छतों पर पहुंची पुलिस को ईंट,पत्थरों के ढेर मिले हैं। इससे कहा जा सकता है कि मोर्चा बंदी की तैयारी पहले से हो चुकी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोची समझी रणनीति के तहत घर में सामूहिक नमाज पढ़ने के लिए लोगों को इकट्ठा किया गया था। पुलिस के पहुंचने पर हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक नमाज अदा करने पर दर्ज हुआ था छह पर मुकदमा
कन्नौज। खुफिया विभाग के अलर्ट के बाद पुलिस ने सारी ताकत मस्जिदों की निगरानी में लगा दी। मोहल्लों में लोग घरों के भीतर या छतों पर नमाज पढ़ सकते हैं इसकी जानकारी होने के बाद भी सतर्कता नहीं बरती गई। गुरुवार को ही पुलिस ने शहर के हाजीगंज स्थित बदर मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ने पर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
संकरी गलियों में घुसने से पहले ड्रोन से कराई निगरानी
कागजियाना मोहल्ले की संकरी गलियों में घुसने की हिम्मत अधिकारी नहीं जुटा पाए। घटना की जानकारी के बाद अधिकारी मोहल्ले में पहुंचे लेकिन गली में घुसने से पहले रुक गए। पहले ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई गई। इसके जरिए देखा गया कि छतों पर लोग ईंट,पत्थर लेकर तो नहीं बैठे हैं। छतें खाली मिलने पर अधिकारी मौके तक पहुंचे।
शासन सख्त, मांगी रिपोर्ट
कन्नौज। घटना के बाद शासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी गई है। माना जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में नाकेबंदी, पुलिस बल तैनात
कन्नौज। शहर के कागजियाना मोहल्ले में बवाल के बाद नाकेबंदी कर दी गई है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भय के कारण लोग घरों से निकल नहीं रहे हैं। सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि वीडियो और फोटो से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed