{"_id":"63cd7569b4334c52f04fd459","slug":"moradabad-team-won-by-harshik-s-bowling-kannauj-news-knp7401580194-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: हर्षिक के गेंदबाजी से मुरादाबाद की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: हर्षिक के गेंदबाजी से मुरादाबाद की टीम जीती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। बोर्डिंग मैदान में राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मुरादाबाद और अलीगढ़ के बीच मुकाबला हुआ। हर्षित विश्नोई की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मुरादाबाद ने अलीगढ़ को सात विकेट से पराजित किया। सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खांडेकर एकादश कानपुर और मुरादाबाद के बीच खेला जाएगा।
शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में सांसद सुब्रत पाठक के इत्र कारोबारी पिता ओम प्रकाश पाठक की स्मृति राज्य स्तरीय टूर्नामेंट चल रहा है। रविवार को अलीगढ़ और मुरादाबाद के बीच में मुकाबला हुआ। मैच का टॉस चितवन पाठक और समीर पाठक ने कराया। अलीगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.5 ओवरों में 41 रनों पर सिमट गई। इसमें यस उपाध्याय ने 16 रन बनाए। मुरादाबाद के गेंदबाज हर्षित विश्नोई ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4.5 ओवर में 17 रन देकर छह विकेट चटकाए। मिर्जा बैग ने दो विकेट, मोहम्मद सायम ने एक विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी मुरादाबाद की टीम ने आवश्य करन तीन विकेट खोकर बना लिए। इसमें बल्लेबाज आर्यन चौधरी ने 15 और दीपक ने नाबाद 11 रन बनाए। सुरजीत पांच और गौरव डागर ने पांच रन बनाए। अलीगढ़ के गेंदबाज अमित कुमार ने एक विकेट, मसूद किमानी ने एक विकेट लिया। शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करने के लिए हर्षित विश्नोई को मैन ऑफ द मैच मिला। इस मौके पर रितेश शर्मा, रोहित सिंह, संजय सामवेदी, पवन त्रिवेदी, आनंद मिश्रा, ममतेश तिवारी, सजल सिंह ,पारस दुबे और अब्दुल मालिक मैदान पर मौजूद रहे।