फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mir Hussein is with whom ...

मीर हुसैन का किससे है याराना...

Sat, 11 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 11 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mir Hussein is with whom ...
प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala

खुफिया विभाग जिले में संदिग्ध आतंकी सैय्यद मीर हुसैन का नेटवर्क तलाशने में जुटी है। हाई स्कूल तक शिक्षा ग्रहण करने के दौरान मीर हुसैन का करीबी कौन रहा है। यहां पर वह अपना अधिकतम समय किसके साथ व्यतीत करता रहा। खूफिया सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


कन्नौज के गुरसहायगंज में पुलिस हाई अलर्ट है। खुफिया विभाग को सैय्यद मीर हुसैन के घर से कई अहम सुराग हाथ लगे है। खुफिया अब मीर हुसैन के मोबाइल नंबर की डिटेल भी ट्रैस करने में लगी हुई है। 2016 तक जिले में रहने के दौरान उसका करीबी कौन रहा है। मीर हसन का कन्नौज में किससे तार जुड़े हुए है। सभी बिंदुओं पर जांच में खूफिया लगा हुआ है।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने भी मुंह मोड़ा..
सैय्यद मीर हुसैन के आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की खबर के बाद पिता अहसन हसन की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। उनका कहना है कि पुत्र की हरकतों ने उन्हें निराश किया है। गुरुवार को खुफिया ने उनसे मीर हुसैन के बारे में जानकारी की थी। उन्होंने सारी जानकारी दे दी है। वहीं इंदिरा नगर मोहल्ले वासियों ने बताया कि पुत्र की हरकतों से पिता शर्मसार है। अहसन हसन के वे करीबी है लेकिन पुलिस व पूछताछ के डर से उनसे बात करने से बच रहे हैं। उन्होंने बच्चों को भी उनके घर जाने से रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैय्यद मीर हुसैन को कौन लाया लखनऊ...
आलिम की पढ़ाई के लिए कन्नौज के गुरसहायगंज से लखनऊ के मदबा मदरसा तक सैय्यद मीर हुसैन कैसे पहुंचा। उसे लखनऊ कौन लेकर गया। किसके कहने पर उसने लखनऊ के इस मदरसे में प्रवेश लिया। यह सभी बिंदु खूफिया विभाग को उलझाए हुए है। खूफिया विभाग सैय्यद मीर हुसैन के साथ कन्नौज के  अन्य लोगों की कुंडली भी खोजने में लगी है। जो लखनऊ के इसी मदरसे में कोर्स करने गए हैं। इस मदरसे में पढ़ने वाले सभी छात्रों का वेरीफिकेशन भी खुफिया विभाग के अफसरों ने शुरू कर दिया है। खूफिया को सैय्यद मीर हुसैन के दोस्तों का एक ग्रुप भी पता चला है। जिसकी जांच हो रही है।


फेसबुक, व्हाट्सएप, ई-मेल और ट्विटर खंगाल रहा खूफिया
खूफिया विभाग ने सैय्यद मीर हुसैन के फेसबुक, व्हाट्सएप, ईमेल और ट्विटर अकाउंट को खंगालना शुरू कर दिया है। सैय्यद मीर हुसैन के कमेंट्स लाइक करने वाले, मैसेज भेजने वाले सभी लोगों की जांच में हो रही है। इसके साथ रिश्तेदारों के अकाउंट से भी डिटेल हासिल करने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed