फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Minor raped, three months pregnant, report filed

Kannauj News: नाबालिग से दुष्कर्म, तीन माह की गर्भवती, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Feb 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 29 Feb 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Minor raped, three months pregnant, report filed
सौरिख। राजस्थान में मजदूरी करने गए परिवार की एक नाबालिग बेटी के साथ गांव का ही युवक दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर जब परिजनों को जानकारी हुई, तब परिजन युवक के घर शिकायत लेकर पहुंचे। आरोप है कि युवक के परिजनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार राजस्थान में मजदूरी के लिए गया था। उनके साथ गांव का ही एक युवक भी गया था। यह युवक मजदूर परिवार की नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करता रहा। कुछ समय पहले मजदूर परिवार व युवक राजस्थान से गांव लौट आए। गांव पहुंचने के कुछ दिन बाद किशोरी ने युवक को गर्भवती होने की जानकारी दी। इस पर युवक ने उसे गर्भपात की दवा दे दी। दवा खाने के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी होने पर परिजन परेशान हो गए। आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने जब मामले की शिकायत युवक के घर गए तो युवक के परिजनों ने गाली-गलौज व मारपीट करते हुए घर से भगा दिया। इस संबंध थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed