फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Millions of house breaking theft lock

मकान का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

Mon, 12 Oct 2015 11:55 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 12 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Millions of house breaking theft lock

मोहल्ला सराफान में बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर

विज्ञापन
चोरों ने लाखों रुपये की नगदी समेत कीमती सामान पार कर दिया। सुबह गेट के ताले टूटे पड़े देख लोगों को घटना की जानकारी हुई। मकान मालिक ने इसकी सूचना पीड़ित को दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी, पर देर शाम तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

मोहल्ला सराफान निवासी सभासद सावित्री पांडेय के मकान में किराए पर मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन के जिला सचिव अवधेश यादव निवासी कूकापुर बहादुरपुर अपने परिजनों के साथ रहते हैं। 10 अक्तूबर को वह अपनी पत्नी पूनम यादव और बच्चों के साथ बाइक से अपने पैतृक गांव गए थे।

घर पर ताले पड़े थे। रविवार की रात चोरों ने धावा बोलकर बंद पड़े मकान के ताले तोड़ कर कमरे में रखी सेफ का लॉक तोड़ दिया। चोरों ने सेफ में बैनामा कराने के लिए रखी लगभग ढाई लाख रुपये की नगदी और लाखों रुपये कीमत के जेवरात पार कर दिए।

सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने जब गेट के ताले टूटे पड़े देखे तो सूचना मकान मालिक को दी। उन्होंने तत्काल सूचना अवधेश और कोतवाली पुलिस को दी। कुछ ही देर में अवधेश अपने परिजनों के साथ घर पहुंच गए। कमरे का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए। सेफ से जेवरात और नगदी गायब देख उसकी पत्नी रोने लगी।

अवधेश ने बताया कि वह पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी का काम करते हैं। चोर ढाई लाख रुपये की नगदी समेत तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात भी चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, पर देर शाम तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed