फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mentally ill youth created ruckus

Kannauj News: मानसिक रूप से बीमार युवक ने किया हंगामा

Mon, 02 Feb 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mentally ill youth created ruckus
कन्नौज। मानसिक रूप से बीमार विक्षिप्त युवक ने शनिवार की देर रात जिला अस्पताल में हंगामा किया। युवक को पुलिसकर्मी इलाज के लिए अस्पताल छोड़ गए थे। बमुश्किल अस्पताल कर्मियों ने युवक को काबू में किया गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया।
विज्ञापन

डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी मानसिक रूप से बीमार एक युवक को जिला अस्पताल लेकर आए। युवक ने ट्रामा सेंटर में हंगामा कर स्टाफकर्मियों को परेशान किया। इसके बाद युवक अस्पताल परिसर के एक पेड़ पर चढ़ गया। मौजूद स्टाफ के काफी प्रयास के बाद भी युवक पेड़ से नीचे नहीँ उतरा। काफी मशकक्त के बाद युवक को पेड़ से नीचे उतारा जा सका। इसके बाद युवक दौड़ते हुए ब्लड बैंक जा पहुंचा और बिजली के तार पकड़कर खीचने लगा। काफी प्रयास के बाद युवक ट्रामा सेंटर में भर्ती किया जा सका। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है अपना नाम पता नहीं बता रहा है। युवक के पास से कोई आइडी नहीं मिली है। प्राथमिक इलाज के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed