फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Memorandum handed over to BLO's arbitrariness

बीएलओ की मनमानी को लेकर सौंपा ज्ञापन

Thu, 21 Feb 2019 12:18 AM IST
kannauj Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 21 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Memorandum handed over to BLO's arbitrariness
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते समधन सपा अध्यक्ष गुफरान सिद्दीकी। - फोटो : amarujala
नगर पंचायत समधन में बीएलओ द्वारा मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान की गई मनमानी से कई मतदाता मतदान से वंचित रह सकते हैं। समधन के सपा नगर अध्यक्ष ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्या के निराकरण की मांग की है।  
विज्ञापन



समधन के सपा नगर अध्यक्ष गुफरान सिद्दीकी ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अभिमन्यु कुमार को सौंपा। कहा कि भाग संख्या 402 गर्दाबाद आंशिक में संबंधित बीएलओ द्वारा मतदाता पुनरीक्षण अभियान में अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरती गई है। बीएलओ द्वारा सही ढंग से कार्य न किए जाने से कई मतदाता मतदान से वंचित रह सकते हैं। कहा है कि वर्ष 2019 की नई मतदाता सूची का अवलोकन किया तो पाया कि भाग संख्या 402 में सिर्फ छह नए मतदाताओं को शामिल किया गया। एक वोटर को सूची से निरस्त किया गया है। उन्होंने बीएलओ के खिलाफ जांच कराकर वंचित रह गए लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed