फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Measures, abuses by police in quota allocation

कोटा आवंटन में पुलिस से हाथापाई, अभद्रता

Fri, 19 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Fri, 19 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Measures, abuses by police in quota allocation
हंगामे के बाद पहुंचे गुरसहायगंज कोतवाल अमर पाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

ग्राम पंचायत गुगरापुर में कोटा चयन के दौरान दावेदारों के समर्थकों ने ग्रामीणों को अपने पक्ष में करने के लिए खींचतान शुरू कर दी। पुलिस के विरोध करने पर समर्थकों ने सिपाही से मारपीट और अभद्रता कर दी। बवाल बढ़ता देख चौकी प्रभारी नौरंगपुर को फोर्स बुलाना पड़ा। फोर्स की मौजूदगी में हुए चुनाव में अरुण कुमार विजयी रहे।

विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुगरापुर में कोटा आवंटन के लिए सीमा पत्नी भानू प्रताप सिंह व अरुण कुमार पुत्र अमर पाल के बीच चुनाव के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया। पर्यवेक्षक ब्रज किशोर (एडीओ, सीओ), अशोक कुमार (एडीओ पंचायत), संतोष कुमार वर्मा (एडीओ), अश्वनी कुमार (ग्राम विकास अधिकारी गुगरापुर,) व प्रधान अभय प्रताप सिंह की देखरेख में आवंटन प्रकिया शुरू हुई। बहुमत सिद्ध करने की बारी आई तो ग्रामीणों को अलग-अलग समर्थन में बैठने को कहा गया। दोनों दावेदारों के समर्थकों ने ग्रामीणों को अपने पाले में करने के लिए खींचतान शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी बीच नौरंगपुर चौकी प्रभारी हरीश कुमार व सिपाही बासू ने समर्थकों को पीछे हटने को कहा। कुछ समर्थक सिपाही से उलझ गए और उसके साथ मारपीट और अभद्रता कर दी। समर्थकों को उग्र होता देख चौकी प्रभारी ने गुरसहायगंज पुलिस व 100 डायल को सूचना दे दी। सूचना मिलते भी भारी संख्या में फोर्स गांव जा पहुंचा। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। देर शाम पूछताछ और लिखित माफीनामा के बाद युवक को छोड़ दिया गया। इसके बाद कोटा आवंटन प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यवेक्षक ब्रज किशोर ने बताया कि  सीमा देवी के समर्थन में 528 लोगों में 217 महिलाएं और 311 पुरुष रहे। वहीं, अरुण कुमार के समर्थन में 567 लोगों में 236 महिलाएं व 311 पुरुष शामिल रहे। अरुण कुमार विजयी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed