{"_id":"58e9267e4f1c1b1a205b6133","slug":"measles-spread-in-ramjhanpur-12-people-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजानपुर में फैला खसरा, 12 लोग बीमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजानपुर में फैला खसरा, 12 लोग बीमार
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
सुधीर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा क्षेत्र के गांव रमजानपुर में खसरा रोग फैला हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी तक कोई चिकित्सीय टीम नहीं आई है। गांव में नियमित सफाई न होने के चलते चारों ओर गंदगी फैली हुई है। इसके चलते भी खसरा रोग बढ़ गया है। एक दर्जन से अधिक लोग खसरा से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन
गांव के रामवीर, रामेंद्र, कमलेश, भैयालाल, शिवलाल आदि ने बताया कि बीते करीब 15 दिन से करीब एक दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमारी से ग्रसित हैं। गांव में नालियों और गलियों की भी नियमित सफाई न होेने से इस बीमारी का प्रकोप बढ़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि बीमारी के संबंध में आशा व आंगनबाड़ी केंद्र पर भी सूचना दी गई लेकिन अभी तक डाक्टरों की टीम गांव नहीं आई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव में नियमित सफाई कराने व जल्द ही डाक्टरी टीम भेज उपचार शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
वर्जन
रमजानपुर गांव में बीमारी फैलने की जानकारी मिली है। स्वास्थ्य टीम को शीघ्र ही गांव में भेजा जाएगा। टीम बीमारों का इलाज कर दवा का वितरण करेगी।
राम मोहन त्रिपाठी (डिप्टी सीएमओ, कन्नौज)