{"_id":"7825a2f2cf4d70e094af1e2aab063a4d","slug":"mass-marrige-ceremony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव दंपत्तियों के जीवन में आई बसंत बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव दंपत्तियों के जीवन में आई बसंत बहार
Updated Sat, 24 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंत पंचमी के मौके पर भारत विकास परिषद ने शनिवार को सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। इसमें 14 जोड़े एक-दूसरे के हमसफर बने। इस दौरान दूल्हा व दुल्हनों का जोरदार स्वागत किया गया। गृहस्थ जीवन शुरु करने के लिए उन्हें कई उपहार दिए गए। बाद में भावपूर्ण माहौल में सभी को विदा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम अनुज कुमार झा ने किया। उन्होंने आयोजकों हौसलाफजाई करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम लगातार होने चाहिए। कुंज बिहारी धर्मशाला में आयोजित समारोह में बाराती के तौर पर डीएम भी शामिल हुए। शादी करने वाले जोड़ों की बारात में उनके परिजन व रिश्तेदारों ने भी शिरकत की। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनकी अगवानी की गई। चेयरमैन सरोज पाठक ने भी बारातियों का स्वागत किया और नव दंपति को आर्शीवाद प्रदान कर उनके सुखमय जीवन की कामना की।
जयमाल कार्यक्रम के दौरान एडीएम रमेश चंद्र यादव ने नव युगलों को आर्शीवाद दिया। दंपति को परिषद के पदाधिकारियों की तरफ से गृहस्थी का जरूरी सामान भेंट किया गया। शाखा के अध्यक्ष प्रदीप शंकर दुबे, सचिव रतन गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनूप केलकर, रमेश मेहरोत्रा, संयोजक राकेश कुमार, हरस्वरूप वर्मा की देखरेख में विवाह की रीति-रिवाज व रस्में वेद मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान डा. धीरेंद्र दुबे, रघुवीर झा, रामशंकर झा, मधुलता दुबे, पारुल मेहरोत्रा, प्रभा गुप्ता, कुसुम, शोभा मेहरोत्रा ने भी व्यवस्थाएं संभालीं।