{"_id":"5a3959294f1c1b9f678c266f","slug":"mason-s-death-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में राजमिस्त्री की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में राजमिस्त्री की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
कोतवाल से नोकझोंक करती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमर्दा। इंदरगढ़ थानाक्षेत्र में साइकिल सवार राजमिस्त्री को अनियंत्रित टेंपो ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इस पर कई थानों से फोर्स मौके पर पहुंच गया। आक्रोशित लोगों और तिर्वा कोतवाल के बीच जमकर नोकझोंक हुई। करीब एक घंटे बाद पहुंचे तिर्वा चेयरमैन के पति के आश्वासन पर लोग शांत हुए और जाम खुला।
विज्ञापन
तिर्वागंज के गांधीनगर मोहल्ला निवासी राम बिलास (50) राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह उमर्दा काम पर साइकिल से जा रहा था। तभी इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के तिर्वा-उमर्दा रोड पर आरआर महाविद्यालय के सामने पीछे से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक टेंपो लेकर भाग निकला। राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही उमर्दा चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। डायरी में लिखे मोबाइल नंबरों से परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने मुआवजा और टेंपो चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इससे तिर्वा-उमर्दा मार्ग पर यातायात ठप हो गया और दोनों ओर से वाहनों की कतारें लग गईं। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर इंदरगढ़ थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह, तिर्वा कोतवाल अमर पाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए शव को उठाने का प्रयास करते ही लोग उग्र हो गए और तिर्वा कोतवाल से नोकझाेंक करने लगे। करीब एक घंटे तक हुई नोकझोंक के बाद तिर्वा चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद कुमार गुप्ता ने आर्थिक सहायता मुहैया कराने और टेंपो चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र गोविंद ने टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंदरगढ़ थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि टेंपो चालक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन