फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Market Committee e-named 'option soon

मंडी समिति में ‘ई-नाम’ आप्शन जल्द

Thu, 01 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 01 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Market Committee e-named 'option soon
साइन करते डीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मंडी समिति परिषद में ई-नाम आप्शन कार्यशाला का जिलाधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी सचिव से व्यवस्थाएं पूछी। जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र गुरुवार की दोपहर अचानक मंडी समिति पहुंचे। पहले उन्होंने एआरटीओ कार्यालय में पहुंच कर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की औपचारिकताएं पूरी की। इसके बाद वह सीधे मंडी समिति परिषद में स्थापित ई-नाम आप्शन सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने मंडी सचिव आदित्य यादव से सेंटर की तैयारी के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


बताया गया कि इस सेंटर के माध्यम से सभी उत्पादन आनलाइन बिक्री हो सकेंगे। किसानों की फसल नेट के जरिए बड़े व्यापारियों तक पहुंचेगी। व्यापारी फसल की गुणवत्ता परख कर उसकी कीमत लगाएंगे। यदि किसान अपनी फसल को वाजिब दाम पर बिक्री करना चाहता है तो संबंधित व्यापारी उस फसल को खरीद लेगा। यही नहीं भुगतान भी आनलाइन कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने उक्त सेंटर की अन्य व्यवस्थाएं भी जांची। करीब 45 मिनट तक मंडी समिति में रहकर उन्होंने मंडी सचिव से टैक्स सहित अन्य जानकारियां ली।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी ने कहा कि मंडी की व्यवस्थाएं बेहतर रखी जाएं। जिससे किसानों को उनकी फसलों की सही कीमत मिल सके। तौल में किसी भी तरह की हेराफेरी न होने दी जाए। इस मौके पर एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव के अलावा मंडी समिति के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है ई-नाम
किसान आनलाइन ट्रेडिंग कर सकता है, दूसरी जगह से उच्च वैरायटी का सामान मंगा सकता है, उसकी जानकारी ले सकता है। आनलाइन भुगतान भी कर सकता है। अपने खेत में उपज की जानकारी भी ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed