फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   march of yadav samaj

उत्पीड़न के विरोध में यादव समाज का पैदल मार्च

Thu, 20 Jul 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 20 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
march of yadav samaj
उत्पीड़न के विरोध में मार्च में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

केंद्र व प्रदेश सरकार पर जाति विशेष का उत्पीड़न करने के विरोध में यादव समाज ने पाल चौराहे से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में यादवों का हुजूम एकत्रित हुआ। यहां से जुलूस में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता आगे बढ़े। कहा कि जाति विशेष का उत्पीड़न तत्काल बंद किया जाए। अन्यथा दोनों सरकारें अंजाम भुगतने को तैयार रहे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में हवाला दिया गया कि सीबीआई का भय दिखाकर पूर्व सीएम लालू यादव, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव व उनके परिजनों का उत्पीड़न बंद किया जाए। यादव समाज के प्रधानों व कोटेदारों को अविश्वास प्रस्ताव का भय न दिखाया जाए। जाति विशेष के नाम पर अधिकारियों व कर्मचारियों का निलंबन न किया जाए। समाज के लोगों पर फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजा जा रहा है, जो कि सरासर गलत है। रायबरेली में हुए हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराई जाए। निर्दोष लोगों को जेल न भेजा जाए। जिला पंचायत अध्यक्षों व ब्लाक प्रमुखों के खिलाफ फर्जी अविश्वास प्रस्ताव लाकर लोकतंत्र का गला न घोटा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed