फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   man letting your wishes come true devotees ...

.....मां मुरादें पूरी कर दे अपने भक्तों की...

Sat, 09 Apr 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 09 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
man letting your wishes come true devotees ...
गुरसहायगंज के राम मंदिर में देवी गीत गाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आचार्यों के मध्य काफी भ्रम की स्थिति रही। हालांकि गुरुवार को आचार्यों ने साफ किया था कि सुबह साढ़े चार से 10:46 तक घट स्थापना की जा सकती है। इसके अनुसार घरों में आचार्यो व बुजुर्गो ने मां दुर्गा की स्थापना की। शहर के देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त मन्नतें मांगने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन



सरायमीरा के काली दुर्गा मंदिर, मकरंद नगर की काली दुर्गा मंदिर, सिद्धपीठ क्षेमकली माता, माता फूलती, सिंह वाहिनी मंदिर में सुबह कपाट खुलते ही महिला- पुरुष भक्तों का पूजा अर्चना के लिए पहुंचना शुरू हो गया। भक्तों ने खुलकर माता से मनौतियां मांगी। इसके बाद घरों में आचार्यो ने विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर माता की स्थापना कराई। तत्पश्चात मां दुर्गा का पाठ किया। इसके अलावा देवी मंदिरों में शाम की आरती में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे
विज्ञापन



उधर नव दुर्गा के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। एलआईयू व पुलिसकर्मियों को मंदिरों के आसपास चौकन्ना रहने के निर्देश दिए थे ताकि कोई अराजकतत्व किसी तरह की गड़बड़ी न फैला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



फूलमती व अन्नपूर्णा मंदिर में दूसरे जिलों से आए श्रद्धालु- कन्नौज। सिद्धपीठ मां फूलमती देवी तिर्वा के अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करने के लिए जिले के विभिन्न कसबों के साथ ही कानपुर नगर, कानपुर देहात, हरदोई समेत आसपास जिलों से लोग दर्शन करने आए। मान्यता है कि मां के दरबार में नवरात्र के दौरान मांगी गई, हर मान्यता पूरी होती है। वहीं गोवर्धनी देवी मंदिर में मेेला जैसा माहौल रहा।


सिंघाड़े का आटा खूब बिका- नवरात्र व्रत पर सिंघाड़े के आटे की बिक्री बढ़ गई है। लोगों ने इस आटे से पकवान बनाकर व्रत में सेवन किया। वहीं फल भी खूब बिके। हालांकि फलों के रेट में पांच से 10 रुपये किलो व दर्जन के हिसाब से बढ़ोत्तरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed