फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Man crushed by truck

युवक को ट्रक ने कुचला

Sun, 15 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 15 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Man crushed by truck

सदर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर हर्रा चौकी के

विज्ञापन
पास रोड पार कर रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम सदर ने प्रदर्शनकारियों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। तब करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका। मिली जानकारी के अनुसार, गांव जेवां निवासी सुखवासी (21) पुत्र कामता प्रसाद सक्सेना शनिवार को दोपहर के वक्त जीटी रोड किनारे अपने रिश्तेदारों को छोड़ने आए थे।

इसी दौरान वह रोड पार करने लगे। इसी दौरान कन्नौज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनको जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह नजारा देख चीखपुकार मचाते हुए सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और शव को बीचोबीच रोड पर लगकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।

इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी ग्रामीण युवक सुखवासी के परिवार को मुआवजे का नगद भुगतान कराने की मांग की। सूचना पाकर एसडीएम सदर सुनील शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी करन सिंह, कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव, गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी बीएल यादव मौके पर पहुंचे और अफसरों ने जाम लगाने वालों से वार्ता कर उन्हें जल्द ही मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

इस बीच घटना करके भाग रहे ट्रक को गुरसहायगंज कोतवाल ने पीछा करके पकड़ लिया गया और कोतवाली में खड़ा करा दिया। जाम के चलते करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। इससे हजारों यात्री वाहनों में फंसे बैठे रहने को मजबूर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed