फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   man arrested by farrukhabad

एसटीएफ कानपुर यूनिट के साथ घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

Sat, 06 Jun 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
man arrested by farrukhabad
आरोपी राहुल यादव पुलिस गिरफ्त में - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज में एक साल से फरार 25 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ कानपुर यूनिट के साथ जिले की पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब एक बजे एसटीएफ कानपुर यूनिट, सौरिख थाना प्रभारी राजकुमार सिंह और विशुनगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने कैरदा चौराहा के पास घेराबंदी की। टीमों ने शातिर बदमाश राहुल यादव पुत्र रामदास यादव निवासी खानपुर थाना सौरिख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित था। इटावा जनपद और जिले के सौरिख व विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में लूटपाट, चोरी, धमकी, रंगदारी, गैंगस्टर आदि के 15 मामले दर्ज हैं। वह करीब एक साल से वह फरार चल रहा है। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed