फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Major fire in perfume factory, loss worth lakhs

Kannauj News: इत्र कारखाने में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sat, 02 Nov 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Major fire in perfume factory, loss worth lakhs
कन्नौज। शहर के एक इत्र कारखाने में भीषण आग लग गई। कारखाने के बेसमेंट में रखे इत्र बनाने वाले ऑयल की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए। आसपास के घरों को खाली कराया गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की छह टीमों को लगाया गया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला छिपट्टी स्थित किशोरी जैन का इत्र कारखाना और मकान है। इसमें वह परिवार के साथ रहते हैं। बीती शाम उनके इत्र कारखाने में आग लग गई। कुछ ही देर में आग बेसमेंट तक पहुंच गई, जहां इत्र बनाने में इस्तेमाल होने वाला ऑयल रखा हुआ था। ऑयल के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। यहां भीषण लपटें उठने लगीं। यह तो गनीमत रही कि कारोबारी किशोरी जैन और उनका परिवार समय रहते घर से बाहर सुरक्षित निकल आया।
विज्ञापन


तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इत्र कारखाने में आग की सूचना मिलते ही डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और एसपी अमित कुमार आनंद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के घरों को खाली करवा दिया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की छह टीमों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि आग की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके। अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट से इत्र कारखाने में आग लगी होगी।


सकरी गलियों में गाड़ियों का पहुंचना हुआ मुश्किल
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां छिपट्टी मोहल्ले के लिए रवाना हो गईं। शहर के संकरे रास्तों से निकलना गाड़ियों के लिए मुश्किल हो गया। इत्र कारखाने तक मुश्किल से फायर कर्मी पानी के पाइप पहुंचा सके। इसके लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।

गाय को माला पहनातीं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल। स्रोत

गाय को माला पहनातीं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed