{"_id":"619002e26f6c5046355fbec9","slug":"mahila-par-do-patiyon-ke-daave-ka-vivaad-sulajha-kort-mairij-karane-vaale-pati-ke-saath-rahane-par-jataee-sahamati-kannauj-news-knp663803076","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर दो पतियों के दावे का विवाद सुलझा, कोर्ट मैरिज करने वाले पति के साथ रहने पर जताई सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर दो पतियों के दावे का विवाद सुलझा, कोर्ट मैरिज करने वाले पति के साथ रहने पर जताई सहमति
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। एक महिला पर दो व्यक्तियों के पत्नी का दावा कोतवाली में चली पंचायत के बाद निपट गया। कोर्ट मैरिज करने वाले व्यक्ति के साथ रहने के लिए महिला ने सहमति जताई है। उसने मंदिर में वर माला डालने वाले व्यक्ति के साथ जाने से इनकार कर दिया।
थाना तिर्वा के तिगरा निवासी राहुल द्विवेदी ने कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती से करीब तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। रक्षाबंधन पर मायके आने के बाद मां ने 40 हजार रुपये लेकर जहानगंज निवासी सुमित के साथ मंदिर में वर माला डालकर विवाह करा दिया था।
राहुल ने पत्नी को शुक्रवार को तेराजाकेट के पास सुमित के साथ देख लिया। एक महिला को दोनों पत्नी बताकर विवाद करने लगे। इस पर मामला कोतवाली पहुंच गया। दोनों पक्षों में देर रात तक पंचायत हुई। विवाहिता ने कोर्ट मैरिज करने वाले राहुल के साथ जाने का फैसला किया। वह बच्चे को लेकर उसके साथ चली गई।