फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   maayake na bhejane par mahila ne aag lagaakar dee jaan

मायके न भेजने पर महिला ने आग लगाकर दी जान

Sat, 17 Aug 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
maayake na bhejane par mahila ne aag lagaakar dee jaan
तालग्राम। रक्षाबंधन पर मायके न भेजे जाने से क्षुब्ध महिला ने आग लगा ली। तीन वर्षीय पुत्र भी झुलस गया। इलाज के दौरान महिला ने कानपुर में दम तोड़ दिया। मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाकर पति, सास ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ससुरालीजन विवाद बढ़ने पर घर में शव छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

अमोलर चौकी इलाके के गोवा गांव निवासी श्यामू ने बताया कि रक्षाबंधन पर पत्नी नीलम मायके जाने की जिद कर रही थी। वह खेतों की तरफ चला गया था। इसी बीच पत्नी ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। आग से पुत्र गौरव भी झुलस गया। नीलम को कानपुर ले जाया गया। यहां मौत हो गई। वहीं मृतका के पिता औरैया सहेल निवासी सुभाष चंद्र पुत्र लाखन सिंह ने आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति श्यामू ससुर बृजेश, सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तहरीर में बताया कि पुत्री नीलम (26) की शादी सात साल पहले थाना तालग्राम के गोवा गांव निवासी श्यामू पुत्र बृजेश के साथ की थी। ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। यह अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। कई बार पंचायत पड़ी। यह नहीं माने। गुरुवार को रक्षाबंधन पर पुत्री ने फोन कर आने की बात कही थी। श्यामू ने अपने पिता व मां के साथ मिलकर आग लगाकर मार डाला। आग से पुत्री का बेटा भी झुलस गया। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह, चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। सदर तहसीलदार रामकरन ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को लेकर मायके व ससुराल पक्ष के लोग भिड़े
नीलम की मौत के बाद उसके झुलसे पुत्र गौरव को मायके पक्ष के लोग अपने साथ ले जाने लगे। तभी ससुराल पक्ष के लोग उसे लेकर भाग निकले। इस पर दोनो पक्षों में काफी विवाद हुआ। यूपी 100 पुलिस के मौके पर पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed