{"_id":"5ea9c3828ebc3e908c640e6d","slug":"maask-aur-helamet-na-lagaane-par-phatakaar-kannauj-news-knp5576773147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क और हेलमेट न लगाने पर फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क और हेलमेट न लगाने पर फटकार
विज्ञापन
तिर्वा क्रासिंग स्थित जीटी रोड पर लगा बैरियर व तैनात पुलिस बल।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला प्रशासन लॉकडाउन को लेकर सख्ती बरत रहा है। इससे बाजार में सन्नाटा रहा। दुकानें बंद रहीं। वाहनों का आवागमन ठप रहा। बेवजह घरों से बाहर निकले लोगों को कड़ी फटकार के बाद वापस भेज दिया गया। आवश्यक वस्तुओं से संबंधित दुकानें ही खुलीं।
पड़ोसी जनपद में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या देख जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित कर दिया है। डीएम राकेश कुमार मिश्रा, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सदर एसडीएम शैलेष कुमार समेत अन्य अधिकारी बाजार में घूम-घूमकर लॉकडाउन का पालन करने की अपील करते दिखे। लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे कुछ लोगों पर हल्का बल प्रयोग भी किया गया।
शहर की तिर्वा क्रासिंग, पाल चौराहा, गोल कुआं, मकरंदनगर तिराहा, पूर्वी व पश्चिमी बाईपास समेत बैरियर पर पुलिस ने सघन चेकिंग की। पास वाले लोगों को प्रवेश दिया गया। बिना वजह घूमने पर सख्ती की गई। बिना मास्क और हेलमेट के निकलने वालों लोगों को घर भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए ही घरों से निकल सकते हैं। जरूरतमंद लोग पैदल या साइकिल से घरों से निकलें।