{"_id":"61c8b99c2f00f05ed01bd5fc","slug":"maarpeet-kannauj-news-knp6718861148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरपुर गांव में दो पक्ष भिड़े, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरपुर गांव में दो पक्ष भिड़े, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख। कबीरपुर गांव में जानवरों के विवाद पर दो पक्षों में जमकर ईंट, पत्थर व लाठी-डंडे चले। मारपीट में दो महिलाएं घायल हुईं। एक महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया।
थानाक्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी महिला शबाना बेगम की पालतू मुर्गी को रविवार को गांव के ही इस्तकार हुसैन की पालतू बिल्ली ने हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि घायल मुर्गी को लेकर महिला जब शिकायत करने पहुंची तो दूसरे पक्ष ने मारपीट शुरु कर दी। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फिर जमकर ईंट पत्थर व लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों तरफ से शबाना व फिरदोस बेगम घायल हो गई। वहीं ईट पत्थर चलने से गांव में भगदड़ मच गई।
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से शबाना को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर किया गया है। घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत की । पुलिस फिलहाल जांच पड़ताल कर रही है।