फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   maan ko peetakar yuvatee ko le gaya yuvak

मां को पीटकर युवती को ले गया युवक

Tue, 08 Oct 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
maan ko peetakar yuvatee ko le gaya yuvak
तिर्वा(कन्नौज)। मां के साथ टहल रही युवती को युवक जबरिया उठाकर ले जाने लगा। मां ने विरोध किया तो उनसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला अपनी पुत्री के साथ में सरकारी संस्थान में रहकर कैंटीन पर खाना बनाती है। उसने अपनी पुत्री की शादी के लिए कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से बात की थी। उसे पता चला कि जिसके साथ वह पुत्री की शादी कर रही, वह युवक शराबी है। उसने अपनी मां को भी पीटा है। युवक की मां ने युवती की मां से शादी न करने के लिए कहा। इस पर युवती की मां ने शादी करने से मना कर दिया। शनिवार की शाम पार्क में मां-बेटी टहल रही थीं। तभी वहां पहुंचा युवक युवती को जबरिया पकड़कर ले जाने लगा। महिला ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में महिला के हाथ में चोट आ गई। पीड़ित महिला ने यूपी 100 पर मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को तलाशने के साथ-साथ पीड़ित महिला को कोतवाली भेज दिया। कोतवाली में पीड़ित महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि महिला के लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। दोनों की शादी तय हो गई थी। दोनों मरजी से गए हैं। युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed