{"_id":"63c43b804cd47f00c64cc966","slug":"lucknow-beat-agra-by-27-runs-kannauj-news-knp7390063118-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लखनऊ ने आगरा को 27 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लखनऊ ने आगरा को 27 रनों से हराया
विज्ञापन
फोटो:06- खिलाड़ियों से परिचय करते समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और सांसद सुब्रत पाठक। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान में रविवार को राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मैच आगरा और लखनऊ टीमों के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ की टीम ने आगरा को 27 रनों से पराजित किया। यह टूर्नामेंट तीन फरवरी तक चलेगा। इससे पहले सांसद सुब्रत पाठक के पिता ओम प्रकाश पाठक की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बल्लेबाजी कर किया। इसके बाद अतिथियों ने टीम के सदस्यों से परिचय किया।
मैच का टॉस समाज कल्याण मंत्री ने कराया, जिसमें लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लखनऊ टीम की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। 26 रन पर छह विकेट आउट हो गए पर सातवें विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी ने मजबूती प्रदान की। टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में नौ विकेट खोकर 148 रन बनाए। इसमें साकेत मौर्य ने सर्वाधिक 45 रन, मुबस्सिर ने 27 रन और जमशेद आलम ने 25 रन बनाए। अमरदीप और अमन चौधरी ने तीन-तीन विकेट। प्रशांत वीर और जयवीर ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा की टीम की शुरुआत अच्छी रही। पांच ओवर में एक विकेट खोकर 56 रन बनाए पर इसके बाद टीम लड़खड़ा गई। पूरी टीम 121 रन पर सिमट गई। इसमें कार्तिक शर्मा ने 42 रन बनाए। रितिक ने 17 रन, शितांश दीक्षित ने 11 रन बनाए। लखनऊ के गेंदबाज जमशेद आलम ने 21 रन देकर तीन विकेट। इसके अलावा विप्रराज निगम, आतिफ और मिलन ने दो-दो विकेट लिए। जमशेद आलम को मैन ऑफ द मैच तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने दिया।
मैच के अंपायर रितेश शर्मा और मोहम्मद अखलाक रहे। स्कोरिंग आकाश मिश्रा ने की। मैच का आंखों देखा हाल चाल पारस दुबे ने बताया। इस मौके पर कन्नौज क्रिकेट एसोसिएशन सदस्य के संजय सामवेदी, पवन त्रिवेदी ,आनंद मिश्रा, ममतेश तिवारी, शुभम दुबे, सजल सिंह व जुबेर हाशमी आदि रहे।