फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   lokadaun ke baavajood shahar kee badar masjid mein padh rahe the namaaj, chhah namaajiyon par mukadama darj

लॉकडाउन के बावजूद शहर की बदर मस्जिद में पढ़ रहे थे नमाज, छह नमाजियों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 02 Apr 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
lokadaun ke baavajood shahar kee badar masjid mein padh rahe the namaaj, chhah namaajiyon par mukadama darj
कन्नौज। शासन-प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं। लॉकडाउन के बावजूद शहर की एक मस्जिद में कुछ लोग सामूहिक रूप से नमाज अदा करते मिले। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन दरगाह में धार्मिक जलसे के बाद तेजी से फैले कोरोना संक्रमण के बाद भी कुछ लोग खुद की और दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ करने पर आमादा हैं। बुधवार शाम तलैया चौकी प्रभारी विनीत उपाध्याय गश्त कर रहे थे। तभी हाजीगंज में ईदगाह के पास बदर मस्जिद में कुछ लोगों के सामूहिक नमाज पढ़ने की जानकारी मिली। उन्होंने मौके पर पहुंच कर मेहतापुर हरपालपुर हरदोई निवासी बिलाल पुत्र जुल्फिकार, असलम पुत्र फहीम, राजू उर्फ मो. गुफरान पुत्र अनवर, इखलाक पुत्र उमर, नफीस पुत्र अब्दुल मजीद और जाबिर पुत्र रमजानी निवासी हाजीगंज कन्नौज को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में इन सभी के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed