फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lock in chauhanpur primary school

चौहनापुर प्राथमिक विद्यालय में ताला

Tue, 18 Jul 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 18 Jul 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Lock in chauhanpur primary school
प्राथमिक विद्यालय चौहनापुर में लगा ताला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पांच दिनों से प्राथमिक विद्यालय चौहनापुर में ताला लटक रहा है। मारपीट की घटना के बाद शिक्षक स्कूल नहीं गए। वहीं, मुकदमे में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चौहनापुर में ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक शेरबहादुर सिंह के साथ पिछले दिनों मारपीट कर दी थी। इस मामले में प्रधानाध्यापक ने गांव के सात लोगों को नामजद करते हुए 11 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे शिक्षक समुदाय में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद अभी तक स्कूल का ताला नहीं खोला गया। बीच में चौकी इंचार्ज महेंद्रपाल सिंह ने स्कूल के ताले खुलवाकर शिक्षकों को बुलाया था, लेकिन पुलिस के जाते ही शिक्षकों ने स्कूल बंद कर दिया। इस समय परिसर में मवेशी घूम रहे हैं और बच्चे घरों और खेतों में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा का कहना है कि शिक्षकों को स्कूल जाने के निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष से बात की गई है। शीघ्र ही शिक्षण व्यवस्था पटरी पर लौट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed