फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Loan of Rs 16.80 lakh taken on someone else's land through fraud

Kannauj News: जालसाजी कर दूसरे की जमीन पर कराया 16.80 लाख का लोन

Sun, 20 Jul 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Loan of Rs 16.80 lakh taken on someone else's land through fraud
कन्नौज। भूमाफियाओं ने बैंक अधिकारियों से मिलीभगत कर दूसरे की जमीन पर 16.80 लाख रुपये का लोन करा लिया और तहसीलदार को गुमराह कर उसकी खतौनी पर कुर्की का आदेश भी दर्ज करवा दिया। परेशान भूस्वामी ने रविवार को एसपी से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने तीन भूमाफिया समेत बैंक मैनेजर व एजेंट के खिलाफ तिर्वा कोतवाली में एफआईआर दर्ज की है। मामले की विवेचना जारी है।
विज्ञापन

ग्राम ठठिया निवासी ज्योति प्रकाश ने बताया कि उनकी पैतृक भूमि ग्राम बलनापुर व पैथाना में है। भूमाफिया ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम पल्टेपुर्वा निवासी पृथ्वीराज सिंह, मोहल्ला दुर्गानगर तिर्वा खास निवासी शिवेंद्र सिंह व बृजेंद्र सिंह ने चाचा चंद्रपाल, अरविंद व पप्पू की जगह दूसरे आदमी को खड़ा कर फर्जी आईडी लगाकर जमीन का अपने नाम बैनामा करा लिया था। चाचा पप्पू ने इसकी रिपोर्ट वर्ष 2010 में दर्ज कराई थी। इस मामले में पृथ्वीराज सिंह जेल भी गया था पर अब हाईकोर्ट से जमानत पर है। वहीं शिवेंद्र सिंह ने विवेचना में कहा कि उन्हें फर्जी बैनामे की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया। वर्तमान में मुकदमा अभी कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने अधिकारियों से मिलीभगत कर जमीन का दाखिल खारिज करा लिया। चाचा ने बैनामा निरस्तीकरण का मुकदमा वर्ष 2012 में कोर्ट में दायर कर दिया। इस पर कोर्ट ने स्टे दे दिया। इसके बाद शिवेंद्र सिंह ने दो लोगों के नाम 30 अगस्त 2023 को इसी जमीन पर 16.80 लाख रुपये का लोन करा लिया। बैंक ऑफ इंडिया तिर्वा शाखा के प्रबंधक व एजेंट ने फर्जी गारंटर लगाकर लोन स्वीकृत कर दिया और जमीन का मुआयना भी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर प्रकरण के बारे में बताया तो एसपी ने तिर्वा कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। विवेचना कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed