फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Like Krishna and Sudama friendship

मित्रता हो तो कृष्ण और सुदामा जैसी

Tue, 08 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 08 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Like Krishna and Sudama friendship

गोवर्धनी क्षेत्र के गांव बरौली में चल रही

विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा के दौरान सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। खचाखच भरे पंडाल में श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे। महिलाएं, पुरुषों के साथ ही बच्चे भी भारी संख्या में कथा सुनने के लिए डटे रहे।

आचार्य रामप्रकाश मिश्र रसिक ने कृष्ण व सुदामा की मित्रता की कथा का वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। बताया कि राजा बनने के बावजूद भगवान अपने बाल सखा सुदामा को नहीं भूलते। उनके मन में सुदामा के प्रति अपार प्रेम था। यही वजह थी कि जब कृष्ण से मिलने सुदामा पहुंचते हैं, तो वे उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़ते हैं और नेत्रों से उनके पैर धोते हैं।

कहा कि मित्रता हो तो कृष्ण और सुदामा जैसी। इसमें अमीर या गरीब जैसा कोई भाव नहीं होना चाहिए। कथा के दौरान श्रीधाम वृंदावन से आए कलाकार पप्पू ने बांसुरी बजाते कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाईं। इस मौके पर शिवनंदन सिंह, बबलू सिंह, अजय सिंह, शेर सिंह, बृजनंदन सिंह, गंगा महेश, वेद प्रकाश, विनोद श्रीवास्तव, केशव सिंह, अमरीक आदि मौजूद थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed