फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Learning the nuances of the perfume industry

इत्र उद्योग के बारे में सीखी बारीकियां

Wed, 16 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 16 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Learning the nuances of the perfume industry

एफएफडीसी के सभागार में चार दिवसीय प्रोसेसिंग वैलू

विज्ञापन
एडिसन व पैकजिंग विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में देश के कई प्रांतों से आए उद्योग विभाग के अधिकारियों ने कन्नौज के प्रसिद्ध इत्र व्यापार के बारे में जानकारियां हासिल की।

सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डीएम अनुज झा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीनकाल से ही कन्नौज इत्र व्यापार के कारोबार में पूरे देश में अपनी ख्याति अर्जित कर रहा है। उन्होंने इत्र व्यापार को बढ़ावा देने को लेमनग्रास, फूलों एवं औषधि पौधों की खेती को प्रोत्साहित करने की सलाह दी।

कहा कि इससे जिले के छोटे-छोटे किसानों को भी उनके उपज का अच्छा मूल्य प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने बताया कि कन्नौज जिले में छह माह पहले लेमनग्रास एवं औषधीय पौधों की खेती की शुरुआत एक हजार एकड़ क्षेत्रफल में की गई। इससे किसानों को काफी लाभ मिला है।

लेमनग्रास से संबंधित तेल उत्पादन के प्रोसेसिंग की भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इत्र उद्योग को अन्य राज्यों में भी बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया गया। डीएम ने मणिपुर से प्लांट कल्टीशेन एंड प्रोसेसिंग वैल्यूऐशन क्वालिटी एसिसमेंट के तहत छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने आए बारह छात्र-छात्राओं से उनकी ट्रेनिंग के बारे में जानकारी हासिल की।

इस मौके पर एफएफडीसी के उप निदेशक एसवी शुक्ला, नदीम अख्तर, एपी सिंह, डा. तरवीन आलम, डा. एके श्रीवास्तव समेत अन्य प्रांतों से आए उद्योग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed