फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lawyers' strike continues, date, fresh from a litigant

वकीलों की हड़ताल जारी, वादकारी तारीख लेकर लौटे

Fri, 02 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Fri, 02 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Lawyers' strike continues, date, fresh from a litigant
तिर्वा तहसील में एसडीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी करते वकील - फोटो : अमर उजाला
प्रस्तावित हसेरन तहसील के विरोध में वकीलों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। वकीलों ने पूरे दिन घूम-घूमकर नारेबाजी की। किसी भी कार्यालय के दफ्तर नहीं खुलने दिए। एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। वकीलों की हड़ताल के चलते सभी राजस्व न्यायालय, अभिलेखागार, खतौनी कक्ष, पूर्ति विभाग, उप निबंधक कार्यालय बंद पड़े रहे। इन दफ्तरों में कोई कामकाज नहीं हुआ। उप निबंधक कार्यालय में बैनामों का पंजीकरण न हो पाने के कारण प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है।
विज्ञापन


उधर क्षेत्र के दूर-दराज ग्रामीण अंचलों से आने वाले किसान अपने मुकदमों की तारीखों को लेकर पूरे दिन परेशान घूमते रहे। वकीलों ने एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। कहा कि जब तक शासन और  प्रशासन की ओर से उनको कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता है। तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


धरने में लायर्स बार के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह वैस, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश शुक्ला, हरीशंकर राजपूत, सतीश राजपूत, अनिल वर्मा, राम गोपाल, राजेंद्र प्रकाश राजपूत, अंशुमान कटियार, वीर सिंह भदौरिया, हरवेंद्र सिंह, अवनीश यादव, नीरज त्रिपाठी, संजय शुक्ला, परमानंद तिवारी, कलक्टर सिंह यादव, कमलेश पाल, देवेंद्र राजपूत, राजा अवस्थी, संजीव तिवारी, रामकिशोर कटियार, वैभव तिवारी समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed