फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lawyers created ruckus on the information of digging drain

नाली खोदने की सूचना पर वकीलों ने किया हंगामा

Mon, 25 Jan 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Lawyers created ruckus on the information of digging drain
Lawyers created ruckus on the information of digging drain - फोटो : CHIBRAMAU
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छिबरामऊ। वकील संजय शाक्य की जमीन पर कब्जे के विरोध को लेकर चल रही हड़ताल के ग्यारहवें दिन भी प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए गए। इस दौरान तहसील परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा। वहीं संजय की जमीन पर नाली खोदने की सूचना पर वकीलों ने हंगामा किया।
सोमवार को हजेला तिराहे पर इकट्ठे हुए वकीलों ने प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर जुलूस निकाला। इस दौरान अधिवक्ताओं ने आरपार की लड़ाई का एलान किया। इसी बीच यह कहा गया कि करमुल्लापुर में विवादित जमीन पर नाली खोदी जा रही है। इस पर वकील आक्रोशित हो गए। मतदाता दिवस के आयोजन में शामिल वकीलों को बुला लिया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फहीम जमा खां ने संजय शाक्य को न्याय न दिला पाने के कारण इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। इनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया। देर शाम एसडीएम देवेश गुप्ता, सीओ शिवकुमार थापा, कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा, तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, रूपेश दुबे, जितेंद्र कुमार, घनश्याम, संजय शाक्य करमुल्लापुर स्थित विवादित जमीन पर पहुंचे। यहां निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। पता चला कि विवादित जगह के बजाय दूसरे स्थान पर क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत हो रही थी। मौके पर पहुंचे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने इस निर्माण के संबंध में जानकारी की। संजय शाक्य ने कहा कि उनकी जमीन पर नाली निर्माण नहीं हो रहा है। उन्हें बाउंड्री पर आपत्ति है।
विज्ञापन

29 जनवरी को समिति सौंपेगी रिपोर्ट
वकील संजय शाक्य की जमीन पर विवाद को लेकर अभिलेखीय जांच के लिए बार एसोसिएशन की पांच सदस्यीय टीम के जयवीर सिंह यादव ने व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता के चलते खुद को अलग कर लिया है। समिति के बाकी चार सदस्य 29 जनवरी को दोनों पक्षों के अभिलेखों की जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed