{"_id":"614e16508ebc3e4acd3167a5","slug":"land-mafia-action-on-13-family-members-including-perfume-trader-kannauj-news-knp654244722","type":"story","status":"publish","title_hn":"इत्र कारोबारी समेत परिवार के 13 लोगों पर भूमाफिया की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इत्र कारोबारी समेत परिवार के 13 लोगों पर भूमाफिया की कार्रवाई
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के प्रमुख इत्र कारोबारी और इनके परिवार के सदस्यों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कीमती जमीन पर कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने कारोबारी समेत परिवार के 13 लोगों पर भूमाफिया की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू कर दी है।
शहर के प्रमुख इत्र कारोबारी स्व. मलिक मियां के परिवार के लोग जिला एवं सत्र न्यायालय की कीमती चार डिस्मिल जमीन पर कई सालों से कब्जा किए थे। गुरुवार को प्रशासन ने कोर्ट के आदेश पर जेसीबी चलाकर जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया। शुक्रवार को सर्वे लेखपाल अमित राय की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने बेटे इत्र कारोबारी अब्दुल रहमान मलिक, फैजान मलिक, अब्दुल्ला मलिक, खुर्रम मलिक, खुशरू मलिक, फैसल अहसन, नीलम अहसन, सरमद अब्दुल आखिर, मोहम्मद साद, अब्दुल आखिर, सना पुत्री अब्दुल आखिर, सायना आखिर और अब्दुल अब्बल के खिलाफ भूमाफिया की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। फिलहाल सभी फरार हैं।