फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kundli portal will open, 70 out of 672 school vehicles will be checked

Kannauj News: पोर्टल खोलेगा कुंडली, 672 स्कूली वाहनों में से 70 की जांच

Mon, 06 Apr 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Kundli portal will open, 70 out of 672 school vehicles will be checked
कन्नौज। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। अब स्कूली वाहनों की ऑनलाइन निगरानी के लिए पोर्टल और इससे संबंधित क्यू-आर प्रणाली लागू की गई है। इसके जरिए स्कूली बसों की सुरक्षा जांच, फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र की ऑनलाइन निगरानी हो सकेगी। अभी तक 120 स्कूलों में लगे वाहनों में से 70 की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में 120 स्कूलों में 672 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इस प्रणाली से चालक के व्यवहार, गति और मार्ग में परिवर्तन की जांच करने में मदद मिलती है। बसों पर लगे क्यू-आर कोड को स्कैन करके अभिभावक और अधिकारी बस की फिटनेस और वैधता की जांच कर सकेंगे। हर स्कूल के वाहन का डेटा पोर्टल पर फीड किया जाएगा। ताकि परिवहन आयुक्त और जिला स्तरीय अधिकारी देख सकते हैं।
विज्ञापन

बसों को चिह्नित कर संबंधित पोर्टल पर दिए गए 24 बिंदुओं की जांच कर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करनी होती है। इसके लिए परिवहन महकमा के अधिकारी स्कूलों का भ्रमण कर स्कूली वाहनों की जांच में जुट गए हैं। इस पोर्टल पर दिए गए बिंदुओं की दर्ज रिपोर्ट के आधार पर शासन से सीधे विद्यालयों को पाई गई कमी पूरा करने के लिए आदेशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ इज्या तिवारी का कहना है कि 120 स्कूलों में लगे वाहनों में से 70 की जांच की जा चुकी है। उनके साथ पीटीओ व अन्य अधिकारी भी स्कूलों की जांच में जुटे हैं और पोर्टल के निर्धारित बिंदुओं पर जरूरी जानकारी अंकित की जा रही है। इसके आधार पर विद्यालय को कमी सुधार के लिए सूचित किया जाएगा, जिसकी क्राॅस चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed