फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona se kisaan kee maut, 38 log pojitiv

कोरोना से किसान की मौत, 38 लोग पॉजिटिव

Thu, 10 Sep 2020 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
korona se kisaan kee maut, 38 log pojitiv
विनोद दीक्षित चिकित्सालय में कोरोना जांच के लिए सैंपल देती महिला। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना महामारी की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। वहीं गुरुवार को 38 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 1944 हो गया है। कोरोना की चपेट में आकर 16 लोगों की जान जा चुकी है। इलाज के बाद 1671 लोग ठीक हुए हैं। मौजूदा समय 258 संक्रमितों का कोविड-19 हास्पिटल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के सैय्यदपुर सकरी निवासी 50 वर्षीय किसान कुछ दिनों से कोरोना की चपेट में था। कानपुर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गुरुवार को जिले में 37 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। गुुरुवार को तालग्राम ब्लाक में नौ, कन्नौज ब्लाक में 15, उमर्दा में आठ, हसेरन में दो, जलालाबाद में एक और छिबरामऊ में दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में तीन मेडिकल कालेज, एक सीएचसी तालग्राम और दो जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि लोग लापरवाही कर रहे हैं। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

आरोपी निकला पॉजिटिव, आज बंद रहेगी कोर्ट
जिला एवं सत्र न्यायालय में एक अभियुक्त की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे शुक्रवार को कोर्ट बंद रहेगी। जिला न्यायाधीश प्रवीण कुमार जैन के आदेश पर शनिवार को कोर्ट खुलेगी। शुक्रवार को होने वाली सुनवाई 19 सितंबर को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed