{"_id":"5fc28d538ebc3e9bb15f0737","slug":"kishoree-ko-agava-kar-saamoohik-dushkarm-kannauj-news-knp59689746","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर तीन दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी उसे नशीला पदार्थ खिलाकर लखनऊ ले गए। यहां बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया। किसी तरह भाग कर आई पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू की हैं।
किशोरी 18 नवंबर को खेत पर गई थी। इसके बाद लापता हो गई थी। शुक्रवार को पीड़िता घर लौटी। उसने बताया कि रोहली गांव निवासी विवेक पुत्र हवलदार, वलनपुर निवासी देवेंद्र पुत्र विश्वनाथ और लखनऊ निवासी आकाश ने उसे दबोच लिया था। नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह लोग लखनऊ आकाश के मकान में ले गए। यहां एक कमरे में बंधक बनाकर तीनों ने कई दिन तक दुष्कर्म किया। वह किसी तरह से भागकर घर आ सकी।
थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी प्राइवेट नौकरी करते हैं। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।