{"_id":"60db62048ebc3eccca2e4a9a","slug":"kisaanon-ne-phoralen-nirmaan-rukavaaya-dharane-par-baithe-muaavaja-poora-na-milane-se-khapha-hain-kisaan-kannauj-news-knp6372744151","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने फोरलेन निर्माण रुकवाया, धरने पर बैठे, मुआवजा पूरा न मिलने से खफा हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने फोरलेन निर्माण रुकवाया, धरने पर बैठे, मुआवजा पूरा न मिलने से खफा हैं किसान
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। फोरलेन निर्माण के दौरान अधिगृहीत की गई जमीन का पूरा मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार को मशीन नहीं चलने दी। यह निर्माणाधीन मार्ग पर धरने पर बैठ गए। सूचना पर नायब तहसीलदार और फोरलेन निर्माण से संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। बिना मुआवजा काम न होने देने पर किसानों को अड़ा देख अफसर लौट गए।
अलीगढ़ से दिल्ली के लिए बनाए जा रहे फोरलेन के तहत इस्माइलपुर के निकट तमाम किसानों की जमीन अधिगृहीत की गई है। पहले इन्हें कम मुआवजा दिया गया था। इसको लेकर कई दिन धरना प्रदर्शन चला था। बाद में समझौता होने पर सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया। कमिश्नरी न्यायालय में भी किसानों के पक्ष में फैसला हुआ था। अभी तक पूरा भुगतान नहीं मिला है। मंगलवार को फोरलेन से संबंधित अधिकारी मशीनों को लेकर इस्माइलपुर पहुंचे। यहां निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
जानकारी पर किसान ऋषि दीक्षित, रामदास, दिनेश, उमेश, बाकर खां, कृष्ण मुरारी, अजीत आदि मौके पर पहुंच गए। इन्होंने काम रुकवा दिया। किसानों ने कहा कि बचा मुआवजा मिलने के बाद ही काम होने देंगे। इस मामले की सूचना फोरलेन के अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी। नायब तहसीलदार छिबरामऊ शिखर मिश्रा को मौके पर भेजा गया। उन्होंने किसानों से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया। किसानों ने कहा कि जब तक बचा मुआवजा नहीं मिल जाता, वह लोग काम नहीं होने देंगे। इसके बाद किसान निर्माणाधीन फोरलेन पर धरने पर बैठ गए। किसानों से वार्ता असफल होने के बाद नायब तहसीलदार लौट गए। उन्होंने बताया कि इस मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।