{"_id":"5fca77098ebc3ecfcd01eb09","slug":"kisaanon-kee-aay-doguna-karane-ka-vaada-jhootha-kalyaan-sinh-kannauj-news-knp598028191","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आय दोगुना करने का वादा झूठा : कल्यान सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आय दोगुना करने का वादा झूठा : कल्यान सिंह
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में कृषि कानूनों के विरोध में नारेबाजी करते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सपा नेताओं ने शुक्रवार को कृषि कानूनों के विरोध में कलक्ट्रेट में धरना- प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा के पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे ने कहा कि भाजपा का सत्ता में आने से पूर्व किसानों की आय दोगुना करने का वादा झूठा साबित हुआ। चुनाव जीतने के बाद किसान विरोधी कानून तैयार किए गए। इससे किसान परेशान हैं। किसान विरोधी कृषि कानूनों को निरस्त किया जाए।
कल्यान सिंह दोहरे ने कहा कि किसानों की फसल औने-पौने दाम में बिक रही है। बिचौलियों की पौ बारह है। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। सत्तासीन धन्ना सेठों के गुलाम बन बैठे हैं। ये सरकार उद्योगपतियों की है। सत्ता में बैठे लोग जान लें कि किसानों के खिलाफ कोई काला कानून आया तो समाजवादी लोग सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। इससे पहले सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुवाई में सपाइयों ने नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए लाए गए कानून उनके विरोधी हैं। इन कानूनों से किसानों को बंधुआ मजदूर बनाने की तैयारी है। समाजवादी लोग किसान के बेटे हैं।
किसानों की लड़ाई में हर कदम पर समाजवादी लोग खड़े हैं। बाद में सपाइयों ने किसानों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरीराम यादव को दिया । इस मौके पर इंद्रेश यादव, अनुज यादव, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, अंशु पाल, नरेश यादव, मुन्ना कुशवाहा, विनोद यादव, हरिपाल राजपूत, गौतम कुशवाहा, प्रवीण दुबे आदि लोग मौजूद रहे।