फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kiln owner beats laborer couple for demanding increase in wages

Kannauj News: मजदूरी बढ़ाने की मांग करने पर भट्ठा मालिक ने मजदूर दंपती को पीटा

Wed, 22 May 2024 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 22 May 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kiln owner beats laborer couple for demanding increase in wages
कन्नौज। मजदूरी बढ़ाने की मांग करने पर ईंट भट्ठा मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर मजदूर को मारापीटा। बचाने आई पत्नी को भी पीटा। पुलिस ने दो महीने बाद कोर्ट के आदेश पर मारपीट और जातिसूचक गाली देने समेत विभिन्न धाराओं में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कनपटियापुर निवासी ओमकार ने न्यायालय में दिए शिकायती पत्र में कहा कि वह आजाद भट्ठा में कच्ची ईंटों को ढोने का काम करता था। भट्ठा मालिक बीनू खान, हिकमत खान व मुख्तार खान से 75 रुपये प्रति ट्राली ईंट भरने व उतारने की मजदूरी देते थे। जब उसने मजदूरी बढ़ाने के लिए कहा तो आरोपियों ने मना कर दिया। इसके बाद उसने भट्ठा पर काम छोड़ दिया।
विज्ञापन

इससे गुस्साए भट्ठा मालिक अपने तीन अन्य साथियों के साथ 20 मार्च की शाम घर पर आकर जाति सूचक गालियां देने लगे। मना करने पर आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। घर के अंदर घुसकर भी पीटा। बचाने आई पत्नी के साथ भी पीटा। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस और एसपी से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मजदूर ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मजदूर और उसकी पत्नी का मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाल दिग्विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed