{"_id":"5c362873f46f0c9607f35ab3cf4e8da9","slug":"killing-husband-with-lover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Wed, 04 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को शराब पिलाने के बाद पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। बाद में शव को चचेरे भाई के मकान में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है
सिंकदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम नगला सदारी निवासी नंद किशोर जाटव (35) करीब पांच साल से पत्नी नीलम व बेटी के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। यहां नीलम का पड़ोस में रहने वाले सिद्धार्थनगर जिले के थाना चिलिया के गांव मुडै़ला निवासी सुनील से नैन लड़ गए।
पत्नी के पराए मर्द से संबंध रखने से आजिज आया नंद किशोर दो माह पहले गांव लौट आया और यहीं रहने लगा। उसके दोबारा दिल्ली न जाने पर मंगलवार को उसकी पत्नी नीलम अपनी बेटी और प्रेमी सुनील केवट (19) के साथ गांव लौटी। पुलिस के मुताबिक सुनील और नीलम के बीच प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन
इसी से खिन्न होकर नंद किशोर उन्हें छोड़कर गांव लौट आया था। मंगलवार रात सभी ने घर में खाना खाया। नीलम दिल्ली से दो बोतल शराब लेकर आई थी। उसने पति को जमकर शराब पिलाई। फिर रात में प्रेमी के साथ मिलकर पत्थर से कुचलकर नंद किशोर की हत्या कर दी।
शव उसके चचेरे भाई ब्रज किशोर के आंगन में फेंक दिया। शव गिरने की धमक सुन ब्रज किशोर की पत्नी जाग गई। उसने परिजनों को जानकारी दी। आंगन में नंद किशोर का शव देख परिजन बिलख पड़े । सूचना पर सिकंदरपुर चौकी पुलिस पहुंछई।
पहले तो नंद किशोर की पत्नी पुलिस कर्मियों को गुमराह करती रही। लेकिन सख्ती से पूछताछ पर वारदात कबूल की। इस पर पुलिस ने मृतक की पत्नी व दिल्ली निवासी उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने बताया मृतक के भाई राम तीरथ ने नीलम उर्फ मायादेवी और उसके प्रेमी सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फाग के शोर गुम हुई चींखे
जिस समय तीनों आरोपी नंद किशोर को पत्थर से कुचल रहे थे। उस समय गांव में फाग का कार्यक्रम चल रहा था। गांव के सभी लोग फाग के कार्यक्रम में व्यस्त थे, इसलिए उसकी चींखे किसी को नहीं सुनाई दीं।
जमीन पहले ही हथिया ली थी
मृतक के चचेरे भाई रामतीरथ के अनुसार नंद किशोर के नाम पर तीन बीघा खेत था। जो नीलम ने पहले ही अपने नाम करा लिया था। नीलम की योजना थी कि पति की हत्या करने के बाद जमीन बेंचकर अपनी आधी उम्र के प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो जाएगी। उसने बताया जिला सिद्धार्थनगर के थाना चिलिया के गांव मुडै़ला निवासी नीलम के प्रेमी सुनील की शादी पांच साल पहले जिला बस्ती के काजी रदौली गांव निवासी युवती से हो चुकी है। गौना न होने से उसकी पत्नी अभी तक मायके में है।