फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Killed and threw the girl in the river

हत्या कर युवती को नदी में फेंका

Sat, 17 Aug 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Killed and threw the girl in the river
गुगरापुर(कन्नौज)। मछली पकड़ने गए ग्रामीणों को काली नदी में युवती का शव मिला। शव बालू भरी बोरियों से बंधा था। हत्या करने के बाद बोरियों से शव को बांधकर नदी में फेंकने की आशंका जताई गई है। शव को पुल से नदी में फेंकने का अंदेशा है। शव करीब तीन दिन पुराना होने की बात पुलिस ने कही है। अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने जनपद के सभी थानों के साथ ही आसपास के जनपदों से लापता युवतियों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली की चौकी नौरंगपुर के गांव गढ़िया वलीदादपुर के मजरा मल्लपुरवा में काली नदी पुल के पास शुक्रवार सुबह ग्रामीण मछलियां पकड़ने गए थे। इन्हें नदी में युवती का शव दिखाई दिया। इससे सनसनी फैल गई। फोरेंसिक टीम के साथ सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति, प्रभारी कोतवाल कृष्णकांत पटेल, चौकी प्रभारी नौरंगपुर विकास जैन पहुंच गए। कड़ी मशक्त के बाद शव बाहर निकाला गया। युवती की उम्र करीब 26 साल है। वह लाल रंग का सूट और सफेद रंग की पैजामी पहने है। फोरेंसिक टीम प्रभारी रामेंद्र शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि करीब तीन से चार दिन पहले से शव पानी में पड़ा है। वहीं सीओ ने बताया कि युवती के शव की पहचान की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

हाथ पर गुदा है गुंजन और ओम
युवती के दाहिने हाथ पर गुंजन लिखा है। पंजे पर ओम गुदा है। युवती के अविवाहित होने की संभावना है। पुलिस ने पड़ोसी थानों से गुंजन नाम की लड़की के लापता होने की जानकारी मांगी है। पुलिस ने हाथ में गुदे गुंजन और ओम के आधार पर पहचान का प्रयास शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गला दबाकर हत्या करने की आशंका
युवती की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई गई है। गले में रस्सी का निशान बना हुआ है। बालू से भरी बोरियों से शव बंधा होने से वह बह नहीं सका। पुलिस अधिकारी पुल से रात को शव फेंकने के कयास लगा रहे हैं। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed