फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   killed and looted petrol Panpakrmi

बस में पेट्रोल पंपकर्मी की हत्या कर डेढ़ लाख लूटे

Wed, 27 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज। Updated Wed, 27 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
 killed and looted petrol Panpakrmi
इंदरगढ़ (कन्नौज)। इंदरगढ़-तालग्राम मार्ग पर ताहपुर गांव के ईसन नदी पुल के पास बुधवार को दिनदहाड़े लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में चलती बस में सीट पर बैठे पेट्रोल पंप के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके पास से एक लाख 43 हजार 400 रुपये लूटने के बाद तमंचा लहराते हुए बस के पीछे चल रहे साथी की बाइक से लुटेरे फरार हो गए। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर चार थानों की पुलिस व अपर पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया पर कोई सफलता नहीं मिली। इंदरगढ़ स्थित पेट्रोल पंप इंदरगढ़ फिलिंग स्टेशन पर थाना विशुनगढ़ के गांव टीकानगला निवासी रावेंद्र बाथम (45) सेल्समैन था। पेट्रोल पंप पर पूरे दिन हुई बिक्री के बाद नगदी लेकर वह रोजाना पेट्रोल पंप मालिक सतीश चतुर्वेदी व अनुपम दुबे निवासी छिबरामऊ को देने उनके घर जाता था।
विज्ञापन

बुधवार को भी शाम 4:30 बजे वह इंदरगढ़ से छिबरामऊ मार्ग पर चलने वाली एक प्राइवेट बस पर सवार होकर पंप मालिक के घर के लिए रवाना हुआ।

 करीब 15 मिनट बाद जब बस ताहपुर के निकट ईशन नदी पुल के पास पहुंची तो रावेंद्र बाथम की सीट पर उसके साथ बैठे एक लुटेरे ने उनके सीने पर देशी तमंचा लगाकर नगदी छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पीछे सीट पर बैठे एक अन्य लुटेरे ने सवारियों पर तमंचा तानकर चुपचाप बैठे रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावेंद्र ने रुपये छीनने का विरोध किया तो बदमाश ने उसके सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी बस के अंदर ही मौत हो गई। सेल्समैन की हत्या के बाद दोनों बदमाश नकदी लेकर बस रुकवाकर नीचे उतरे। इसी दौरान बस के पीछे बाइक से चल रहे तीसरे बदमाश ने दोनों को बाइक पर बैठाया और इंदरगढ़ की ओर भाग निकला। भागते वक्त बदमाश बार-बार तमंचा लहरा रहे थे।

इस दौरान बस चालक ने घटना की सूचना फोन से इंदरगढ़ पुलिस को दी। आननफानन में इंदरगढ़ थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र कुरील, सौरिख थानाध्यक्ष रजनेश चौहान, तालग्राम थानाध्यक्ष अनवर अहमद, तिर्वा कोतवाल बीएल यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी तारिक अहमद घटनास्थल पर पहुंच गए।


कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य भी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कराई। बस में बैठी सवारियों ने बदमाशों के हुलिए के बारे में बताया। सभी बदमाश नवयुवक हैं। पुलिस ने इंदरगढ़ क्षेत्र में काफी देर तक बदमाशों का पीछा भी कराया पर कोई पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed