फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Keshav Prasad Maurya said On March 10 Samajwadi Party will become samaptwadi party goons attacked sp Baghel in desperation of defeat

केशव प्रसाद मौर्य बोले: 10 मार्च को समाजवादी पार्टी बन जाएगी समाप्तवादी पार्टी, गुंडों ने हार की हताशा में किया बघेल पर हमला

Wed, 16 Feb 2022 07:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिबरामऊ (कन्नौज)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिबरामऊ (कन्नौज)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 16 Feb 2022 07:44 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद सपा समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। अखिलेश यादव की करहल से हार सुनिश्चित है। इसलिए वे गुंडई के बल पर चुनाव जीतना चाहते हैं। चुनाव के बाद गांव-गांव में कब्जा की गई जमीन पर योगी का बुलडोजर चलेगा।

विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya said On March 10 Samajwadi Party will become samaptwadi party goons attacked sp Baghel in desperation of defeat
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कन्नौज में एक निजी कोल्ड स्टोरेज में जनसभा के दौरान दावा कि 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद सपा समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। अभी तक सिर्फ चुनाव के दो चरण ही हुए हैं और साइकिल सैफई पहुंच गई है। इसे अब ऑस्ट्रेलिया तक भेजना है। 

विज्ञापन


करहल से अखिलेश यादव की हार सुनिश्चित
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की करहल से हार सुनिश्चित है। इसलिए वे गुंडई के बल पर चुनाव जीतना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य पर गुंडाें ने हार की हताशा में ही आकर हमला किया है। गुंडई और अराजकता करने वालों पर रासुका लगाई जाएगी। चुनाव के बाद गांव-गांव में कब्जा की गई जमीन पर योगी का बुलडोजर चलेगा। यह चुनाव दस पीढ़ियों की सुरक्षा का चुनाव है। उन्होंने सदर प्रत्याशी असीम अरुण, छिबरामऊ प्रत्याशी अर्चना पांडेय व तिर्वा प्रत्याशी कैलाश राजपूत को जिताने की अपील की।
विज्ञापन

 

समस्याओं के निराकरण के लिए बनाएंगे कैंप कार्यालय

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि 10 मार्च के बाद जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए यहां अपना कैंप कार्यालय बनाएंगे। ताकि जनता की समस्याओं निस्तारण करा सकें।  जनसभा समाप्त होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कट आउट लेेने के लिए कार्यकर्ता टूट पड़े।  

स्वास्थ्य कर्मियों ने रोया दुखड़ा

जनसभा में 100 शैया अस्पताल से निकाले गए स्वास्थ्य कर्मी भी पहुंच गए। वे मंच के बगल में ही कुर्सी डालकर बैठ गए। आनन-फानन पुलिस ने उन्हें हटाया। संबोधन समाप्त होने के बाद स्टाफ नर्सों ने उनको ज्ञापन सौंपा। इस पर उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया। 

विज्ञापन

सरकार बनने पर लगेगी प्रतिमा, भगवान बुद्ध के नाम पर बनेगा महाविद्यालय

जनसभा में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छिबरामऊ में जो भगवान और महापुरुष को लेकर विवाद हुआ है, वह संज्ञान में है। सरकार बनने पर सबसे पहले भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगवाई जाएगी और उनके नाम पर महाविद्यालय भी बनवाया जाएगा। इसके साथ ही महाराणा प्रताप को भी सम्मान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed