{"_id":"5fca770a8ebc3ecf9861bb07","slug":"keep-chilli-powder-with-students-for-emergencies-kannauj-news-knp598028628","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपात स्थिति के लिए छात्राएं साथ में रखें मिर्च पाउडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपात स्थिति के लिए छात्राएं साथ में रखें मिर्च पाउडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ/सौरिख(कन्नौज)। मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने जगह-जगह छात्राओं को टोलियों में रोक कर सुरक्षा के उपाय बताए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को बैग में मिर्च पाउडर या नमक रखने की सलाह दी।
छिबरामऊ में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा और सौरिख में एसआई अभिषेक शुक्ला, महिला कांस्टेबल कल्पना व वंदना ने कहा कि छींटाकशी, छेड़छाड़ की घटनाओं को नजरअंदाज न करें। ऐसी घटनाओं से तत्काल अपने अभिभावकों को अवगत कराएं। पुलिस की मदद लें। छात्राएं टोली बनाकर चलें।
आपात स्थितियों में बगैर डरे एक दूसरे की मदद करें। उन्होंने छात्राओं को वूमेन-पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 181 की विस्तार से जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए छात्राओं को मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए भी जागरूक किया।