फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Karsi electric power of Gurasahyganj station on 17 lakh owing

17 लाख बकाया होने पर गुरसहायगंज स्टेशन की काटी बिजली

Thu, 24 Aug 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Thu, 24 Aug 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Karsi electric power of Gurasahyganj station on 17 lakh owing
स्टेशन पर लगा जनरेटर फेंकता धुआं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लाखों रुपये बकाये के चलते बिजली विभाग ने बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन समेत टेलीफोन एक्सचेंज व आठ मोबाइल टॉवरों के कनेक्शन काट दिए। इस दौरान करीब 50 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को छिबरामऊ क्षेत्र के अधिशासी अभियंता सुभाष सचान, एसडीओ अजय पाल गौतम, अवर अभियंता संतराम ने बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम सबसे पहले रेलवे स्टेशन पहुंची और यहां पर 17 लाख रुपये बकाया होने की जानकारी एएसएम को दी। बकाया जमा करने को कहा लेकिन जब बात नहीं बनी तो अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का कनेक्शन काट दिया। काम बाधित न हो इसके लिए रेलवे ने तत्काल जनरेटर चालू कराया। कुछ समय बाद जनरेटर ने भारी मात्रा में धुआं फेंकना शुरू कर दिया। जिससे आसपास प्रदूषण फैलने लगा। इसके बाद टीम ने तिराहा स्थित दूर संचार विभाग के टेलीफोन एक्सचेंज पहुंचकर 5.50 लाख रुपये से अधिक बकाया होने की जानकारी दी। बिल जमा न होने पर टेलीफोन एक्सचेंज का कनेक्शन काट दिया गया। इसके बाद निजी मोबाइल कंपनियों के लगे आठ टॉवरों का लाखों रुपये बकाया होने के चलते कनेक्शन काट दिया गया। इसके साथ ही अन्य बडे़ बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
जेई संतराम ने बताया कि करीब 50 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। एएसएम परमेश्वर दयाल ने बताया कि बिल बकाया होने पर विद्युत विभाग ने रेलवे स्टेशन की बिजली काट दी है। इसकी सूचना कंट्रोलर इज्जतनगर को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed